क्राइम/हादसा

चंबा के जोत में सड़क हादसा, 3 की मौत 2 घायल

चंबा: सुबह करीब 6:00 बजे चंबा जोत मार्ग में एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चंबा से करीब 4 किलोमीटर दूर बलवा नाम की जगह पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी में 5 लोग सवार थे जिसमें से 3 लोगों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान लाल हुसैन पुत्र नूर माही गांव डाडू डाकघर प्लयूर तहसील, जिला चंबा 30 वर्ष, मुहम्मद रशीद पुत्र हसन दीन गांव माशवाड़ी डाकघर प्लयूर तहसील और जिला चंबा उम्र 30 वर्ष, फतेह मोहम्मद पुत्र कुतुबुद्दीन गांव नैहपुरी डॉ. प्लयूर जिला चम्बा उम्र 52 वर्ष के रूप में हुई है।

वहीं ड्राइवर रामाऊन पुत्र उमरदीन गांव मशवाडी, डाकघर प्लयूर तहसील, जिला चम्बा और मिसर पुत्र लाल हुसैन गांव मसवाडी डाकघर प्लयूर तहसील, जिला चम्बा घायल हो गए है। शवों को निकालकर चंबा अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। उधर घायलों को चंबा अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago