मंडी जिला के उपमंडल करसोग के चौरीधार के समीप जीप खाई में गिरने का एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार दुनी चंन्द गाड़ी नंबर एचपी 30. 7187 में अपने किसी रिश्तेदार को छोडक़र वापिस आ रहा था। वापिस लौटते हुए अचानक जगलोट कैची मोड़ के समीप वाहन करीब 100 फ़ीट गहरी खाई में जा गिरा। इस घटना का पता रविवार सुबह उस वक्त चला जिस समय एक पिकअप साथ लगते गांव से दूध इकठ्ठा करने गई। चालक ने गाड़ी को खाई में गिरे देखा। जिसकी सूचना स्थानीय प्रधान को दी गई। प्रधान ने आगे थाना करसोग को इस घटना के बारे में सूचित किया। जिस पर पुलिस ने घटना स्थलं का मुआयना किया।
इस दौरान गाड़ी के अंदर व्यक्ति दिखा जिसकी हादसे के दौरान ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर करसोग अस्पताल मे पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों के सौंप दिया। प्रशासन ने परिवार को 20000 की फौरी राहत दी है।



