Follow Us:

मंडीः 400 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, फोरलेन कंपनी में कार्यरत्त कर्मी की मौत

बीरबल शर्मा, मंडी |

जिला मंडी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां पंडोह शिवाबदार सड़क के पास उबा नामक स्थान पर गाड़ी करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दौरान फोरलेन निर्माण में लगी कंपनी में कार्यरत्त व्यक्ति गाड़ी में सवार होकर अपने घर जा रहा था। गाड़ी इतनी जोर से गिरी कि उसके परखच्चे ही उड़ गए।

जानकारी के अनुसार गाड़ी में दो लोग सवार थे। इनमें से एक ने अस्पताल में इलाज को दौरान दम तोड़ दिया जबकि घायल दूसरे व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान तेज राम 43 साल निवासी बाड़ी गांव के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति भूषण निवासी धामू गांव जो गाड़ी चला रहा था। पंडोह पुलिस ने मामला दर्ज़ कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए मंडी एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।