Follow Us:

कुल्लू: आनी के राणाबाग में खाई में गिरी कार, 2 की मौत 3 घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

आनी उपमंडल के राणा बाग के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान गोविंद सिहं (40) निवासी गांव फलोदी और जरोवर सिंह (40) निवासी दुहाड़ के रूप में हुई है। जबकि घायलों में रंजीत (35), राजू (28) और तेजा सिंह शामिल हैं। इनमें से एक गंभीर घायल को रामपुर अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हादसे के समय कार में कुल 5 लोग सवार थे। जिनमें से 1 व्यक्ति की मौते पर ही मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर घायलों को खाई से बाहर निकाला और आनी अस्पताल पहुंचाया जहां एक गंभीर घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में एक और गंभीर घायल को रामपुर अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।