Follow Us:

हनीप्रीत के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज, लुकआउट नोटिस भी जारी

समाचार फर्स्ट डेस्क |

डेरा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला से गुरमीत राम रहीम को फरार कराने की साजिश में शामिल हनीप्रीत के खिलाफ पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया है। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक हनीप्रीत के खिलाफ देशद्रोह और हिंसा भड़काने का मामला दर्ज किया गया है।माना जा रहा है कि डेरा प्रमुख की राजदार हनीप्रीत की भी 25 अगस्त को डेरा प्रमुख को फरार कराने की साजिश रचने में अहम भूमिका रही है, जिसे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया था।

सजा सुनाए जाने के दिन के बाद से गायब हनीप्रीत के खिलाफ पंचकूला पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी करते हुए देश के सभी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन सहित तमाम महत्वपूर्ण जगहों पर अलर्ट जारी किया है।

कौन हैं हनीप्रीत इंसा

राम रहीम के जेल जाने के बाद हनीप्रीत इंसा को पुलिस तलाश कर रही है। हनीप्रीत पर आरोप है कि राम रहीम को सज़ा सुनाने के बाद वो उन्हें भगाने की तैयारी में थी। हनीप्रीत का नाम प्रियंका तनेजा बताया जा रहा है। प्रियंका ने 14 फरवरी 1999 को विश्वास गुप्ता नाम के व्यक्ति के साथ शादी की थी। यह शादी डेरा प्रमुख राम रहीम ने कराई थी। शादी टूटने के बाद राम रहीम ने इसे गोद ले लिया और मुंहबोली बेटी कहा। जबकि विश्वास गुप्‍ता का आरोप है कि प्रियंका तनेजा के राम रहीम के साथ 'अवैध' संबंध थे।