5 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार तिलकराज ने सीबीआई की पूछताछ में कई बड़ी हस्तियों के नाम लिए हैं। इनमें सबसे पहला नाम मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी सुभाष अहलूवालिया का है। सूत्रों से मिली ख़बर के मुताबिक अहलूवालिया के अलावा इस प्रकरण में सीएम के पीएसओ पदम चंद, इंडस्ट्री मिनिस्टर मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी और ऊना के एक खनन माफिया का नाम सामने आ रहा है।
सीबीआई के पास तिलकराज के फोन टैपिंग से कई लोगों के नाम के खुलासे हुए हैं। इनमें से एक-एक के बारे में सीबीआई तिलकराज से तस्दीक कर रही है। जिन बड़े नामों का खुलासा हुआ है उनसे सीबीआई जल्द पूछताछ कर सकती है।
फिलहाल सीबीआई बद्दी पहुंचने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि बद्दी में कई ठिकानों पर छापेमारी हो सकती है। इसके अलावा ऊना और हमीरपुर में भी सीबीआई कई ठिकानों को अपने निशाने पर लेने वाली है।



