<p>चंबा के सलूणी में दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में एक ऑल्टो कार नं HP-73-5548 अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयंकर था कि कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान दिनेश (50) निवासी मांझली पंचायत के रूप में की गई है वहीं, महिंद्र सिंह निवासी मांझली और उमेद सिंह निवासी बियुला गंभीर रूप से घायल हुए हैं।</p>
<p>जानकारी के अनुसार हादसे के समय कार में 3 लोग सवार थे। घायलों को इलाज के लिए चंबा अस्पताल में भर्ती करवाया गय़ा है जहां से एक घायल को गंभीर हालत के चलते टांडा रेफर किया गया है। हादसा सलूणी-हुट्टा मार्ग पर पेश आया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।</p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…