Follow Us:

चंबा: केरू नाला के पास नाले में गिरी गाड़ी, चालक घायल

पी.चंद |

चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर केरू नाला के पास एक गाड़ी अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसा शुक्रवार को सुबह के समय पेश आया। हादसे में चालक घायल हुआ है जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल चालक की पहचान गजिंद्र कुमार निवासी उल्याणू डाकघर लुड्डू तहसील (चंबा) के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह पठानकोट से चंबा की तरफ आ रही एक पीवी नंबर PB-01C-4061 गाड़ी हादसे का शिकार होकर नाले में जा गिरी। गाड़ी नाले में गिरने की आवाज सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने नाले में जाकर कड़ी मशक्कत के बाद चालक को मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। और 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया।