Follow Us:

चंबा: चौहड़ा डैम में मिला महिला का शव, नहीं हुई शिनाख्त

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला चम्बा के  खैरी- सुडला मार्ग पर तलेरू झरने के नीचे चौहड़ा डैम में एक महिला का शव मिला है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस थाना खैरी को डैम में एक महिला के शव को तैरने की सूचना मिली थी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मशकत के बाद शव को बार निकाला गया।

पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र 30 से 40 साल के बीच लग रही है। वहीं एसपी चंबा विरेंदर तोमर ने बताया कि महिला के शव को बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस शव की अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज पुलिस जांच में जुट गई है।