Follow Us:

चंबा: किहार में 852 ग्राम चरस सहित एक गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

किहार थाना पुलिस ने 852 ग्राम चरस सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शवीर मोहमद पुत्र आजिद मोहमद निवासी गांव त्रिमोल किलोड चंबा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना किहार की पुलिस टीम किलोड में गश्त पर थी। इसी बीच शालियुडं के पास पुलिस को पैदल आ रहा एक शख्स दिखाई दिया जिसके हाथ में एक बैग था। जैसे ही शख्स ने पुलिस को देखा तो वह घबरा गया और भागने की कोशिश करने। जिसे पुलिस ने काबू कर लिया और बैग की तलाशी लेने पर बैस से 852 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।