चंबा: मकान में आग लगने से जिंदा जला व्यक्ति

<p>जिला चंबा के तहत पड़ते सलूनी में लकड़ी से बने एक दो मंजिला मकान में आग लग गई । हादसे में कमरे में सो रहे एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मस्त राम (35) पुत्र विंद्रों राम निवासी गांव सरोटी साल के तौर पर हुई है। हादसा सोमवार देर रात को पेश आया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।&nbsp;</p>

<p>जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात को बुधिया राम पुत्र बेहमी राम निवासा गांव सोरटी तहसील सलूनी के लकड़ी से बने मकान में अचानक आग लग गई। हादसे के समय मकान मालिक बुधिया और उनकी पत्नी और उनका एक पड़ोसी मस्त राम कमरे में थे। मकान में आग लगते देख बुधिया और उनकी पत्नी बाहर निकलने में सफल रहे जबकि पड़ोसी मस्त राम की जिंदा जलने से मौत हो गई।&nbsp;</p>

<p>वहीं, मकान में आग लगते देख स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भयंकर थी की मकान के दो कमरे और एक बड़ा हॉल पूरी तरह से जल गए । एसपी चंबा आरूल कुमार ने कहा कि हादसे में एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हुई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

48 mins ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

1 hour ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

1 hour ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

1 hour ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

2 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

2 hours ago