पहले से तस्करी के आरोप में जमानत पर चल रहा हिमाचल प्रदेश का कुख्यात तस्कर एक बार फिर पुलिस के शिकंजे में आ गया है। इस बार इस तस्कर को हरियाणा पुलिस ने 30 लाख रुपए की चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस तस्कर के खिलाफ पहले से तीन मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। आरोपी चंडीगढ़ की बुडैल जेल से जमानत पर रिहा हुआ था उसके बाद भी वह तस्करी का काम कर रहा था।
जानकारी के अनुसार सीआईए नरवाना की एक टीम गांव ढाकल में हाईवे ओवरब्रिज के नीचे थी। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि ढाकल बस अड्डा पर एक व्यक्ति चरस की खेप लेकर आने वाला है। जिसके बाद टीम ने ढाकल बस अड्डा पर जाल बिछाया।
थोड़ी देर में एक व्यक्ति काले रंग का बैग लेकर प्राइवेट बस से उतरा। सीआईए टीम ने मौका पर राजपत्रित अधिकारी अवनेंदर सिंह एसडीओ पंचायती राज नरवाना को बुलाकर उनकी हाजिरी में आरोपी की तलाशी ली, तो बैग से चरस बरामद हुई। इसका वजन करने पर 3 किलोग्राम मिला। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
इसकी सप्लाई नरवाना, जींद और कैथल एरिया में की जानी थी। पकड़ी गई चरस की कीमत करीब 30 लाख रूपए बताई जा रही है। आरोपी चरस तस्कर की पहचान तुलाराम निवासी भागोल, थाना करसोग, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। यह हिमाचल प्रदेश में कुख्यात चरस तस्कर है। आरोपी व सप्लायर तुला राम के खिलाफ थाना सदर नरवाना में प्रकरण दर्ज कर आगामी कारवाई अमल में लाई जा रही है।
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण…
Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…
हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…
विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…
शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…
कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…