Follow Us:

चौपाल की खूनी सड़कें, बन गई हादसों की सड़कें

पी. चंद, शिमला |

राजधानी शिमला में चौपाल की सड़कें खूनी बन चुकी है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब यहां सड़क हादसे नहीं होते हैं। इन सड़कों ने आज तक कई बेगुनाहों की जिंदगियों को लील लिया है। ताज़ा हादसा सुबह चौपाल तहसील के नेवटी नाम स्थान पर पेश आया जहां एक अल्टो कार नंबर (CH-01AF-9354) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार लगभग 60 मीटर दूर जाकर क्यारियों में जा गिरी जिसमें कार चालक दीप राम घायल हो गया।  उसे तुरंत स्थानीय लोगों ने सिविल अस्पताल नेरवा भेज दिया है। पुलिस को सूचित किया गया है।