Follow Us:

स्पीति के लोसर में बादल फटा, मनाली-काजा मार्ग बंद

समाचार फर्स्ट डेस्क |

प्रदेश भर में जारी मूसलाधार बारिश से कई सड़कें बंद हो गई हैं। कुल्लू और स्पीति में बुधवार रात से भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मनाली-काजा मार्ग के स्पीति घाटी के लोसर नाले में फिर से बाढ़ आने से पानी का जलस्तर पुल के ऊपर से बढ़ रहा है। इसके चलते स्पीती  मनाली काजा मार्ग बंद हो गया है।

पानी की वजह से सड़क पर मलबा आ गया है जिससे वाहनों की दिक्कतें बढ़ गई है। वहीं इसी मार्ग पर कोकसर से 8 किमी दूर डोहरनी नाले में भी बाढ़ आ जाने से मार्ग बंद है। इस मार्ग के बंद होने से सैकड़ों गाड़ियों के पहिए जाम हो गए हैं। वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है।

वहीं, BRO कमांडर कर्नल अरविंद अवस्थी ने बताया कि BRO मनाली-काजा मार्ग की बहाली में जुटा हुआ है। जल्द ही मार्ग बहाल कर लिया जाएगा।