Follow Us:

कुल्लू में होम गार्ड के जवान पर गोली चलाने वाला अपराधी गिरफ्तार

नवनीत बत्ता |

जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों कुल्लू में बीते बुधवार की रात को ड्यूटी कर रहे होम गार्ड के जवान पर गोली चलाने वाले अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। होमगार्ड के जवान नरेश कुमार को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी शुभम को उसके दोस्तों ने ही मनाली के अलेउ गांव में होटल में छिपाकर रखा था। पुलिस ने शुभम के साथ उन दोनों युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार देर रात को होमगार्ड के जवान नरेश कुमार पर गोली चलाने के बाद 23 साल शुभम पनवर निवासी देहरादून, उत्तराखंड मौके से फरार हो गया।

उसके दोस्त विकास राणा निवासी ठारू बैजनाथ जिला कांगड़ा और प्रीत निवासी लालगोपाल गंज जिला प्रतापगढ़ ने कमरे में छिपा कर रखा था। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि होमगार्ड के जवान नरेश कुमार पर गोली चलाने वाले उत्तराखंड निवासी शुभम को मनाली अलेउ गांव से एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में दोनों युवकों ने गुमराह किया इसलिए दोनों दोस्तों को भी गिरफ्तार किया गया है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।