Follow Us:

ब्रेकिंग: डमटाल अनाज मंडी के कोरोना पॉजिटिव कारोबारी की मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

डमटाल अनाज मंडी के एक आढ़ती की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई। डमटाल करियाना मंडी में पठानकोट लमीनी का 60 वर्षीय कारोबारी करियाना सप्लाई का काम करता था और 27 मई को खांसी-जुकाम की शिकायत होने पर उनका कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था, जो पॉजिटिव पाया गया।

मौत होने के बाद प्रशासन ने एहतियात मंडी को बंद करवा दिया है। आढ़ती पठानकोट की इंदिरा कॉलोनी का रहने वाला था। पठानकोट सिविल अस्पताल के एसएमओ भूपिंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है। कोरोबारी का बेटा भी कोरोना पॉजिटिव हो गया था। हालांकि, वह अब स्वस्थ हो गया है। जिल मंडी में व्यक्ति काम करता था वे हिमाचल बॉर्डर से सटे इलाके डमटाल में है और यहां के कुछ लोग भी उस मंडी में जाते हैं।