<p>जिला सिरमौर के संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव जुनौली की 60 साल की शांति देवी पर उनकी बहू इंदिरा देवी द्वारा बुधवार सुबह दरांती से घात लगाकर हमला किया गया। शांति देवी को इलाज के लिए संगड़ाह अस्पताल लाया गया। जहां उनके सिर में दो जगह कंई टांके लगे हैं।</p>
<p>जानकारी के मुताबिक घरेलू विवाद के चलते सास बहू मे नोकझोंक के बाद बहू ने दरांती से सास पर हमला कर दिया। संगड़ाह अस्पताल की एंबुलेंस खराब होने के चलते घायल महिला को करीब एक घंटे तक इंतजार के बाद निजी गाड़ी में लिफ्ट मिली। पकंज नामक व्यक्ति द्वारा उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। शांति देवी ने बताया कि, काफी अरसा पहले उसके पति का देहांत हो चुका है और पहले भी बहू उनसे झगड़ा कर चुकी है।</p>
<p>उधर डीएसपी संगड़ाह अनिल धोलटा ने बताया कि आरोपी बहू के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 के तहत तेज़धार हथियार से हमला करने का केस दर्ज़ किया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(4327).jpeg” style=”height:800px; width:700px” /></p>
Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…
Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…