Follow Us:

कुल्लू: लाहौल की चंद्रा नदी में मिला लापता व्यक्ति का शव

समाचार फर्स्ट |

लाहौल-स्पीति की लाहौल घाटी में बहने वाली चंद्रा नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार मृतक जुलाई महीने से लापता था। दस्तावेज के आधार पर शव की पहचान कर ली गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने चंद्रा नदी में शव के होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव पूरी तरह से सड़ गल चुका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए केलांग पहुंचा दिया है।

DSP संजय शर्मा ने बताया कि मृतकृ की पहचान मंडी जिला के सोलंग निवासी दया राम के रूप में हुई है, जो जुलाई महीने से लापता था। उक्त व्यक्ति भेड़-बकरियां चराने के लिए लाहौल-स्पीति की तरफ गया था। मृतक की गुमशुदा होने की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।