Follow Us:

कांगड़ा बाई पास मार्ग पर सड़क किनारे नाली में पड़ा मिला प्रवासी महिला का शव

मनोज धीमान |

कांगड़ा बाई पास मार्ग पर एक प्रवासी महिला का शव बरामद हुआ है। यह शव ग्राम पंचायत जोगीपुर के तहत छोटी हलेड गांव में सड़क किनारे नाली में गिरा मिला है। मृतक महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा ने बताया कि पुलिस को सड़क किनारे नाली में महिला का शव होने की सूचना मिली थी। महिला प्रवासी है जिसकी शिनाख्त की जा रही है। यह भी सामने आया है कि महिला इसी क्षेत्र में रहती थी। प्रारम्भिक कारण ऊपर से गिरना लग रहा है लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है।