Follow Us:

ब्यास में महिला का शव बरामद

गौरव |

जिला मुख्यालय कुल्लू में टापू के पास ब्यास नदी के बीचों-बीच फंसे एक महिला के शव को पुलिस और बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने महिला के शव को पत्थर में अटका हुआ देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी थी। इस पर पुलिस अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार उक्त महिला ने टापू से करीब पांच सौ मीटर पहले बने गैमन ब्रिज से छलांग लगाई है। उसके बाद नदी में बहते हुए टापू के समीप पत्थर में अटक गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया जा रहा है।

एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि महिला कौन है, कहां की है और उसने नदी में छलांग क्यों लगाई इसकी छानबीन की जा रही है