Follow Us:

सिरमौर: यमुना नदी में नहाने गए युवक की मौत, चलाया गया सर्च ऑपरेशन

|

सिरमौर जिले में पांवटा साहिब में यमुना घाट पर नदी में स्नान कर रहे श्रद्धालुओं में से एक 23 साल का युवक नदी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों और परिवार के दो सदस्यों ने सर्च ऑपरेशन चालाया।

इसके बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया। पांवटा सिविल अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान प्रभजोत (23) पुत्र जसविंदर सिंह निवासी फतेहगंज सीएमसी चौक लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। मामले की पुलिस जांच कर रही है।