Follow Us:

#Breaking: ट्रेन पर गिरा पत्थर, 1 यात्री घायल

मनोज धीमान |

जिला कांगड़ा के अंतर्गत आने वाले फरेढ़ में ट्रेन के ऊपर मलबा गिरने की घटना सामने आई है। पपरोला से कांगड़ा जा रही ट्रेन पर पत्थर गिरने से एक यात्री घायल हो गया है। जिसका इलाज टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि सुबह आठ बजे की यह घटना है और पहाड़ी से पत्थर ट्रेन पर गिर गया। जिसके कारण यात्री भी घायल हुए हैं और कुछ डिब्बों को भी नुकसान पहुंचा है। रेलवे विभाग और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच कर ट्रेन पर गिरे पत्थर को हटाने में जुटे हुए हैं।