<p>दिल्ली के जाकिर नगर में बड़ा हादसा पेश आया है। जहां जाकिर नगर की एक इमारत में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई है। आग लगने से कुल 11 लोग घायल हो गए हैं। आगजनी की यह घटना सोमवार देर रात को पेश आई है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार जामिया नगर के बटला हाउस जोगा बाई गली नंबर सात के एक मकान में रात करीब 2:30 बजे अचानक से आग लग गई। आग लगते ही अफरातफरी मच गई। इस घटना में आग लगने से कुल पांच लोग की मौत हो गई है और 11 लोग घायल हैं। जिस इमारत में आग लगने लगी वह मल्‍टीस्‍टोरेज बिल्‍डिंग थी। घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल में पहुंचाया गया है।</p>
<p>घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची। स्‍थानीय लोगों के साथ मिलकर आग को तेजी में काबू में करने की कोशिश में सभी लग गए। इमारत में आग लगने के बाद कुल 20 लोगों को बचाया गया है। आग से मरने वालों में तीन बच्‍चे भी शामिल हैं।</p>
नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…
Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को विस्तार सुक्खू सरकार ने विस्तार दिया है।…
Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…
Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…
Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…
Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…