Follow Us:

शिमला: प्रेस कार्यालय की छत पर गिरा पेड़, 3 घायल, 1 की हालत नाज़ुक

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल में मानूसन का कहर अब लोगों के लिए खतरे का कारण बनता नजर आ रहा है। जी हां, बुधवार को पहाड़ों की रानी शिमला में बारिश के कारण एक देवदार का पेड़ प्रेस कार्यालय की छत पर आ गिरा। इस घटना में कार्यालय में मौजूद तीन लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से एक राम दयाल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, राम दयाल प्रेस के प्रभारी हैं। इसके अलावा उनके बेटे को भी चोटें आई हैं जो कि दिल्ली से उनसे मिलने आया था। घायल हुए सभी लोगों को आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रेस में काम करने वाले कर्मियों एवं स्थानीय लोगो का कहना है की पेड़ गिरने की ये पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी प्रेस ईमारत के ऊपर पेड़ गिरे हैं जबकि कई अन्य पेड़ भी गिरने के कगार पर है। इनकी शिकायत संबंधित विभागों को दी गई है बावजूद इसके पेड़ नहीं काटे गए। अब इतना बड़ा हादसा हो गया है इसकी जवाबदेही किसके पास है।