भूकंप के झटकों से फिर कांपा हिमाचल, चंबा में 3.3 तीव्रता का भूकंप

पहाड़ी प्रदेश हिमाचल की धरती लगातार हिल रही है। शिमला, कांगड़ा, मंडी, किन्नौर और ऊना में लगातार हलचल देखी जा रही है। क्या ये किसी बड़े भूकंप की  चेतावनी तो नहीं है। ताज़ा झटके मंगलवार सुबह 1 बजकर 27 मिनट पर महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 3.3 रही जबकि, इसका केन्द्र चंबा था। सबसे ज्यादा झटके लोगों ने चंबा में महसूस किए। भूकंप के झटकों के कारण लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि कोई जानी-माली नुकसान की अभी तक कोई सूचना नहीं है।

भूकंप के झटकों से हिलती हिमाचल की धरती किसी बड़े भूकम्प की आहट तो नही?

हिमाचल की धरती 1905 के बाद से अब तक 14 बार बड़े भूकंप से हिल चुकी है। हालांकि इनमें सबसे बड़ा भूकंप 1905 का ही था । रिक्टर पैमाने पर उस भूकम्प की तीव्रता 7.8 आंकी गई थी। चार अप्रैल 1905 को जिला कांगड़ा में हुए भूकंप में 19,727 लोगों की जान गई थी। यह सरकारी आंकड़ा था। एक अनुमान के अनुसार भूकंप के दायरे में आए सारे क्षेत्र में करीब 28 हजार लोग और 53 हजार पशु मारे गए थे।

भूकंप की जद में चार लाख 16 हजार वर्ग किमी का क्षेत्र आया था। उसके बाद कुल्लू में 28 फरवरी 1906 को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था। 1905 के भूकंप में कांगड़ा के अधिकांश ऐतिहासिक भवन व धार्मिक स्थल नष्ट हो गए थे। भूकंप से कांगड़ा किला, कांगड़ा मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर व कुछ चर्च नष्ट हो गए थे। बैजनाथ शिव मंदिर को आंशिक नुकसान पहुंचा था।

19 जनवरी 1975 को किन्नौर व लाहुल-स्पीति में रिक्टर पैमाने पर 6.8 तीव्रता का भूकंप हुआ था, जिसमें 60 लोगों की मौत हुई थी। इन भूकंप के बाद से कांगड़ा सहित मंडी व चंबा के कुछ क्षेत्र को भूकंप की दृष्टि से अतिसंवेदनशील जोन पांच में शामिल किया गया है। हिमाचल में अब तक आए बड़े 14 भूकंप का केंद्र जम्मू-चंबा सीमा, भरमौर, कांगड़ा, चीन-किन्नौर सीमा, कुल्लू व उत्तराखंड रहा है।

जिला कांगड़ा सहित समूचा हिमाचल में भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील है। भूकंप के ऊपर  लगातार हो रहे शोध के बाद बहुत कुछ निकलकर सामने आ रहा है। वर्ष 2005 में हुए शोध में सामने आया है कि कांगड़ा सहित प्रदेश के कई भागों में 8.6 तीव्रता का भूकंप आ सकता है। पिछले कुछ दिनों से लगातार आ रहे भूकंप कहीं किसी बड़े भूकंप की आहट तो नहीं है, जिसके लिए तैयार रहने की जरूरत है।

Samachar First

Recent Posts

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

4 hours ago

आज का राशिफल: 24 सितंबर 2024, जानें आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा…

5 hours ago

धर्मशाला में 29 से वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स और ड्यूटी मीट

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…

5 hours ago

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, विक्रम सिंह ठाकुर का बड़ा दावा

स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…

5 hours ago

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

20 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

21 hours ago