Follow Us:

फेसबुक ने की पुलिस की मदद, जम्मू से लापता छात्र हिमाचल में मिला

समाचार फर्स्ट |

जम्मू के एक स्कूल परिसर से लापता हुआ 11वीं का एक छात्र हिमाचल प्रदेश में मिला गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सैनिक स्कूल नगरोटा के अध्यापक संदीप कुमार ने पांच अक्तूबर को थाने में छात्र आलोक शर्मा के चार अक्तूबर को स्कूल परिसर से लापता हो जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अधिकारी भूषण सिंह मनहास ने बताया कि पुलिस लड़के के फेसबुक अकाउंट से मिली जानकारी के आधार पर चंडीगढ़ पहुंची थी।

लड़के द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे फोन से उसके अमृतसर में होने का पता चला। अधिकारी ने बताया कि बाद में लड़का हिमाचल प्रदेश चला गया और इसके बाद लापता उसके डलहौजी में होने का पता चला, जहां वह नौकरी की तलाश कर रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने डलहौजी पहुंच लड़के का पता लगाया। लड़के को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया गया है।