Follow Us:

चंबाः सलूणी में पिता ने किया बेटी से दुराचार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

चंबा के गांव सलूणी में पिता का अपनी ही बेटी से दुराचार का मामला सामने आया है। नबालिग ने पुलिस में शिकायत दर्ज़ करवाई है कि उसका पिता कई सालो से उसके साथ दुराचार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज़ कर लिया है। नबालिग का मेडिकल करवाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सलूणी के किहरा थाना के तहत आते एक गांव की नबालिग ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह अपने भाई- बहनों में सबसे बड़ी है। जब वह 14 साल की थी तो घर पर कोई नहीं था। तब उसके पिता ने उसे कमरे में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया और धमकी भी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार देगा। पीड़िता ने शिकायत में कहा कि इसके बाद से सिलसिला लगातार चलता रहा एक दिन जब उसके घर कोई नहीं था। तो मौका पाकर फिर पिता ने उसके साथ दुराचार किया। पिता के इस कुकृत्य से तंग आकर वह घर से भाग गई और चंबा पहुंच गई। जहा उसे एक महिला ने पुलिस तक पहुंचाया।

डीएसपी सलूणी राम करन राणा ने कहा कि किहर थाना के तहत एक गांव में नबालिग ने अपने पिता के खिलाफ दुराचार करने की रिपोर्ट दर्ज़ करवाई थी। पीड़िता की दी हुई शिकायत के अधार पर पुलिस ने आरोपित बाप पर मामला दर्ज़ कर लिया है।