महिला पुलिसकर्मी पर फेंका ऐसिड, आरोपी फरार

<p>उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की कितनी लाचार है, इसकी ताजा मिसाल मथुरा जिले में देखने को मिली। जहां बेखौफ बदमाशों ने एक महिला पुलिसकर्मी पर एसिड फेंक कर उसे घायल कर दिया। एसिड अटैक के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित महिला कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे आगरा रैफर कर दिया गया।</p>

<p>दिल दहला देने वाली यह वारदात मथुरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र की है। जहां दामोदर पुरा इलाके में गुरुवार की सुबह 25 साल की महिला पुलिसकर्मी नीलम को अज्ञात युवकों ने एसिड फेंक कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला कांस्टेबल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।</p>

<p>महिला कांस्टेबल नीलम को वहां से आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे श्री कृष्ण जन्मभूमि में तैनात महिला कांस्टेबल नीलम ड्यूटी खत्म करके वापस दामोदरपुरा इलाके में अपने घर जा रही थी। तभी अज्ञात युवकों ने नीलम के ऊपर एसिड डाल दिया और मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। अब मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। अभी तक हमलवारों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(2676).jpeg” style=”height:1275px; width:832px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

3 hours ago

हिमाचल में 2 दिन बाद एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस:9-10 अक्टूबर को बारिश; बढ़ेगी ठंड, अभी तापमान सामान्य से ज्यादा

Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…

5 hours ago

Himachal: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी अब सीधे बैंक खाते में मिलेगी

Himachal power subsidy:  हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…

6 hours ago

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

6 hours ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

6 hours ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

7 hours ago