दिवाली की रात कुल्लू जिला में आग का तांडव देखने को मिला। जिला के विभिन्न स्थानों पर आगजनी की घटनाएं घटी जिसमें गड़सा में एक मकान और मनाली में एक होटल जलकर राख हो गया। जिला कुल्लू के गड़सा में शाम तकरीबन 6 बजे दो मंजिला लकड़ी के मकान में आग लग गई। यह मकान शेर सिंह का था और इसमें उनके दो बेटे राजेश और दिनेश के परिवार के 9 लोग रहते है। स्थायी निवासी पुष्पा ने कॉल कर अग्निशमन विभाग को जानकारी दी।

अग्निशमन विभाग के कर्मचारी तुरंत गड़सा के लिए रवाना हुए और आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने भी आग पर काबू पाने की कोशिश की। आगज़नी से लगभग पूरा घर जलकर राख हो गया। आगज़नी से लगभग 20 लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने से दो परिवार के नौ लोग बेघर हो गए।

गांव सर फाटी रशाला, नेउली खराहल आदि में भी मकान में आग लगी जिसे भी बुझा लिया गया है। उधर, मनाली के कनिष्का होटल के साथ लगते वुड लाइन होटल में आग लग गई जो जलकर पूरी तरह स्वाहा हो गया। बाद में आग पर काबू पा लिया गया। इस आगज़नी में किसी भी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

Badsar burglary incidents: उपमंडल बड़सर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाएँ तेजी से बढ़…
NIT Hamirpur : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी हमीरपुर के गणित और वैज्ञानिक कंप्यूटिंग विभाग द्वारा…
Highlights 26 साल बाद ग्रामीणों की सड़क की मांग अब होगी पूरी, निर्माण के लिए…
Highlights शानन परियोजना वापस पाने को मजबूती के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही सरकारः मुख्यमंत्री…
Jagat Singh Negi horticulture inspection: राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत…
Valmiki Jayanti celebrations : महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आज नाहन में महर्षि…