डॉ वाईएस परमार मैडिकल कॉलेज नाहन में बुधवार को अचानक भयानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि आगजनी में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि यहां लाखों रुपए की मशीनरी जलकर खाक हो गई। इस आगजनी के दौरान प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

बताया जाता है कि बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रिकल रूम में भयानक आग भड़क गई। देखते ही देखते पूरे मैडिकल वार्ड में धुंआ भर गया, जहां भारी तादाद में मरीज मौजूद थे। पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल मच गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई थी मगर आग पर काबू पाना कठिन हो गया क्योंकि इलेक्ट्रिकल रूम को ग्राउंड फ्लोर में बनाया गया था। इसके अंदर कई ऐसे सामान रखा गया था जिससे आग और भड़क गई। फायर ब्रिगेड, पुलिस और कई समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने मरीजों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि समय समय पर आगजनी के मद्देनजर सभी सरकारी संस्थानों को निर्देश दिए जाते हैं मगर कई बार उसे फॉलो नहीं किया जाता है जिसके बाद इस तरह के परिणाम सामने आते हैं।

उन्होंने माना कि यहां मैडिकल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। उल्लेखनीय है कि आए दिन देश-प्रदेश के कई बड़े अस्पतालों में आगजनी की घटनाएं होती रहती हैं। हैरानी इस बात पर है कि आखिर सबक क्यों नहीं लिया जाता। देखना होगा कि मैडिकल कॉलेज नाहन का प्रबंधन आगजनी की घटना के बाद कोई सबक लेता है या कुंभकर्णी नींद में सोया रहता है।

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…
कल जम्मू कश्मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…