कुल्लू में जिला मुख्यालय के साथ लगे चामुंडा नगर में दो मंजिला मकान एकाएक जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार आज सुबह 9:30 बजे के करीब लगी घर में दो बुजुर्ग व्यक्ति बैठे थे। घर के अंदर से धुंआ निकलने से एकाएक अफरा-तफरी मच गई। वहीं धुंआ देखकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। अग्निशमन केंद्र कुल्लू को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र की टीम मौके पर पहुंची तो वहीं स्थानीय लोग भी कड़ी मशक्कत कर रहे थे। अग्निशमन केंद्र के आने पर आग पर काबू पा लिया। वही पुलिस की टीम भी मौजूद रही।
बताया जा रहा है कि यह मकान दो भाइयों का है जिसमें 5 परिवार रहते हैं। जिसमें नंदलाल और बुधराम का परिवार इस मकान में रहते हैं। वहीं नंदलाल ने बताया कि वह सुबह के समय न्यूजपेपर को पढ़ रहे थे तो अचानक अंदर से आग की लपटें निकली और काफी धुआं निकला। जिससे काफी अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने बताया कि इस आगजनी की घटना में सोना चांदी, पैसा और कीमती सामान जलकर राख हो गया।
.jpeg)



