Follow Us:

मनाली: महिला ढाबा संचालक पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, अस्पताल में भर्ती

गौरव, कुल्लू |

पर्यटन नगरी मनाली ने एक महिला ने दूसरी महिला पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिसमें महिला करीब 25 प्रतिशत झुलस गई है। जबकि तेल छिड़ककर आग लगाने वाली आरोपी महिला ने बाद में अपने आप को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।

जानकारी के अनुसार नग्गर की 30 वर्षीय किरण नाम की एक महिला ने मनाली में ढाबा चलाने वाली रामदेई पत्नी शिवराम पर उसके ढाबे में जाकर इस घटना को अंजाम दिया। जानकारी है कि महिला ने अपनी स्कूली रामदेई के ढाबे के बाहर खड़ी की और स्कूटी से पेट्रोल निकाला और महिला पर छिड़क दिया बाद में आग लगा दी। उसके बाद रामदेई को मनाली के मिशन अस्पताल में भर्ती कर दिया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

इस घटना के दौरान किरण ने अपने आप को भी नुक्सान पहुंचाने की कोशिश की है जिससे वह भी घायल हो गई है। सूत्रों की माने तो इस घटना के पीछे का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिसने आईपीसी की धारा 307के तहत मामला दर्ज कर इसकी छानबीन शुरू कर दी है।