Follow Us:

ऊना में सर्पदंश से हुई लड़की की मौत

रविन्दर, ऊना |

जिला ऊना की ग्राम पंचायत अंबेहड़ा धीरज में सर्पदंश से मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कोमल 15 साल पुत्री अशोक कुमार शुक्रवार रात अपने घर में सोई हुई थी। तो उसकी अचानक तबीयत खराब हो गयी और परिजन उसे सरकारी अस्पताल ऊना ले गए।

अस्पताल में डॉक्टर की जांच करने पर पता चला कि उसे सांप ने काटा है। एमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉ. रमन कुमारी ने उसका इलाज शुरू किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने उसे पीजीआई के लिए रेफर कर दिया लेकिन पीजीआई पहुंचने से पहले ही लड़की ने दम तोड़ दिया।