Follow Us:

हमीरपुर: शिकारियों ने मार गिराया जंगली सूअर, मौके पर वन कर्मियों ने पकड़ा

रमित |

हमीरपुर के भोरंज के ग्राम पंचायत धीरड़ के पलपल के जंगल में शिकारियों द्वारा जंगली सूअर को मारने की ख़बर है। वन विभाग को जैसे ही इसकी सूचना मिली विभाग ने मौके पर सूअर सहित और आरोपियों को ग़िरफ्तार किया। मौके पर विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने बंदूक, कुल्हाड़ी और दराट बरामद किया है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी अनुसार संजय कुमार पुत्र भीम सिंह गांव दलालड और अरविंद सिंह पुत्र गटा राम गांव जिजवीं दोनों के खिलाफ पुलिस ने अवैध शिकार का मामला दर्ज कर लिया है। इस संदर्भ में आघार वृत के रेंज ऑफिसर केदार नाथ ने बताया कि हमे सुबह 9 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि पलपल के जंगल में अवैध शिकार किया जा रहा है। मौके पर मिली बंदूक दराट व कुल्हाड़ी को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

उधर आरोपी संजय कुमार ने बताया कि बह अपने खेतों में काम कर रहा था कि सूअर ने उसके कुत्ते के ऊपर हमला कर दिया। कुत्ते को बचाने के लिए उसने सूअर पर गोली चलाई है। इस संदर्भ में भोरंज डी एस पी जसवीर सिंह ने बताया कि अवैध शिकार का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।