Follow Us:

ऊनाः तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक सवार युवक को टक्कर

रविंदर, ऊना |

जिला ऊना में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पुलिस चौकी दौलतपुर के तहत पिरथीपुर में कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक घायल हुआ है। घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।  घायल की पहचान सुशील कुमार 39 साल निवासी पिरथीपुर  के रूप में हुई है।  पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

जानकारी के अनुसार सुशील कुमार घर से बाइक पर जा रहा था कि एक तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे सुशील गंभीर रूप से घायल हो गया औऱ स्थानीय लोगों ने 108 कर्मचारियों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। डीएसपी मनोज जमवाल ने बताया की घायल के बयान कलम बंद की जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।