Follow Us:

हिमाचल: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी HRTC बस, 33 यात्री थे सवार

|

हिमाचल: शिमला जिला के झाखड़ी में गसो पुल के पास HRTC की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय बस में करीब 33 लोग सवार थे जिसमें से 3 लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस मंडी से रिकागंपिओ की तरफ जा रही थी। इसी दौरान गसो पुल के पास अनियंत्रित हो गई और खाई में लुढ़क गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाई हुईं। घायलों को एंबुलेंसे से अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।