कांगड़ा के जयसिंहपुर के SBI चौक पर शीतला मंदिर के पास सोमवार शाम को एक भयानक हादसा होने से टल गया। यहां टिक्करी की तरफ से जयसिंहपुर जा रही टाटा सूमो HP 56 7247 और लंबागांव की तरफ से आ रही वीरेंद्र बस HP 69 C 6915 के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि सूमो गाडी बस औक पेरापिट के बीच आ जाने से पेरापिट भी अपनी जगह छोड़कर आगे खिसक गया।
गनीमत यह रही कि सूमो के ड्राईवर टक्कर के समय टक्कर के समय अपनी सीट छोड़कर दूसरी सीट पर बैठ गया नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। लंबागांव थाना प्रभारी रूप लाल ने ए एस आई गुलशन रांगडा और रणजीत पठानिया के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। किसी के हताहत होने की फिलहाल ख़बर नहीं है।



