Follow Us:

बिलासपुर में विस्फोट में घायल गाय ने तोड़ा दम, मालिक ने दी जानकारी

एस जम्बाल |

बिलासपुर क्षेत्र की गाय को विस्फ़ोटक खिलाने वाली घटना सबको याद होगी। वे गाय काफी समय से उपचाराधीन थी औऱ उसने 20 जून को दम तोड़ दिया। गाय के मालिक गुरुदयाल ने एक वीडियो बनाकर इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि उनकी गाय बिलासपुर ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन थी। लेकिन 20 तारीख रात को उसने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी उन्हें ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों ने दी इसके उपरांत उसने विधिवत रूप से गाय का अंतिम संस्कार कर दिया। उसने कहा कि इस गाय को उसने बच्चों की तरह पाला था लेकिन किस्मत को शायद कुछ और मंजूर था। वह उन्हें सदा के लिए छोड़ कर चली गई।