Follow Us:

लाहौल के त्रिलोकनाथ के पास सड़क हादसा, महिला समेत 3 घायल

डेस्क |

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के त्रिलोकनाथ क्षेत्र में एक मारूति कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं। इसमें दो पुरूष और दो महिलाएं शामिल है। घायलों को हादसे के बाद एंबुलेंस के माध्यम से उदयपुर अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है एक महिला को चोट नहीं लगी है।

घायलों में चालक 34 वर्षीय विरेंद्र कुमार पुत्र भाग चंद, 34 वर्षीय अरूण कुमार पुत्र मंगल चंद, 29 वर्षीय मोनिका पुत्री अरूण कुमार निवासी नालड़ा लाहौल स्पीति शामिल है जिनका उदयपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। प्रशासन की ओर से प्रत्येक घायल को उपचार हेतु 2000 रुपए राहत प्रदान की है।