<p>चंबा के भलेई में छो नाला के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई है। हादसे में कार अनबैलेंस होकर रावी नदी पर बने बांध में जा गिरी। मौके पर पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है और रेस्क्यू ऑपरेशन चालू कर दिया गया है।</p>
<p>मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे का पता मौके पर गुज़र रही एक निजी बस चालक ने देखा और उसके बाद पुलिस को इत्तला किया। पुलिस ने मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों की मदद से डैम में जांच की जा रही है। कार में कितने लोग थे अभी तक इसका कोई पता नहीं चल पाया है।</p>
<p>डीएसपी डलहौजी रोहित डोगरा ने बताया कि छो-नाला के समीप कार के बांध में गिरने की सूचना मिली है। परंतु कार में कितने लोग सवार थे, कार कहां की है, इस बारे अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। डैम में गाड़ी औऱ गाड़ी में सवार लोगों की तलाश की जा रही है। इसके लिए कुछ सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है।</p>
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…
धर्मशाला: एचपी बोर्ड धर्मशाला ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) परीक्षा का शेड्यूल जारी कर…