Follow Us:

कांगड़ा: 4 किलो 964 ग्राम भुक्की के साथ 2 स्कूटी सवार ग़िरफ्तार

मनोज धीमान |

कांगड़ा के डमटाल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। यहां डमटाल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाके के दौरान 4 किलो 964 ग्राम भुक्की पकड़ी। दोनों युवक स्कूटी पर इस नशे की खेप को लेकर जा रहे थे कि पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही ग़िरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की पहचान अनिल कुमार पुत्र अर्जुन कुमार निवासी छन्नी वेली, सुरिन्द्र कुमार पुत्र हरविलास निवासी धक्का कलोनी की जब पुलिस द्वारा तलाशी ली गई। 4 किलो 964 ग्राम चूरा पोस्त( भुक्की ) बरामद किए गई हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ डमटाल पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। नूरपुर के डीएसपी साहिल आरोड़ा ने कहा कि हमारी टीम दिन रात काम कर रही है और नशा तस्करों को बख्शा नहीं जायेगा।