Follow Us:

बगलामुखी मंदिर जा रहे 2 श्रद्धालुओं की मौत, टिप्पर से हुई थी टक्कर

डेस्क |

कांगड़ा के देहरा में एक कार और टिप्पर की जोरदार भिड़ंत हुई। हादसे में कार सवाल 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 घायल है। बताया जा रहा है कि निजी कार में सवार होकर लुधियाणा का रहने वाला एक परिवार कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर जा रहा था। अचानक खबली-दोसड़का के पास ये टक्कर हुई और 2 की मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया और 2 के शव कब्जे में लिये। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे ग़िरफ्तार कर लिया गया है। मृतक की पहचान अपूर्वा पुरी और पारस पुरी की रूप में हुई है जो रिश्ते में मां-बेटा थे।