कांगड़ा: इंदौरा में चोरों ने उड़ाए लाख़ों के गहने

<p>कांगड़ा के इंदौरा के अंतर्गत एक गांव में लाखों रुपये के स्वर्ण आभूषणों की चोरी का मामला सामने आया है। घटना डाह गांव की है। बताया जा रहा है कि बीती रात घर के सभी सदस्य अपने किसी काम से घर के बाहर गए हुए थे और जब वे घर पहुंचे तब तक चोर उक्त वारदात को अंजाम देकर मौका से फरार हो चुके थे। पुलिस को ख़बर करने पर मामला दर्ज हो चुका है।</p>

<p>मामले के संदर्भ में जानकारी देते हुए उप निरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि इस बारे शिकायतकर्ता ने बताया कि वे बीती रात गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपने किसी धार्मिक अनुष्ठान हेतु शाम लगभग 7 बजे घर से कोटला की तरफ एक आश्रम गए थे। रात लगभग 2 बजे घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा और दरवाजा खुला देख भौचक्के रह गए। जब अंदर जाकर देखा तो स्टोर रूम में रखी अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था और उसमें से उनके स्वर्ण आभूषण गायब थे।</p>

<p>शिकायतकर्ता के अनुसार उनके लगभग 15 तोले स्वर्ण आभूषणों पर चोर हाथ साफ कर गए हैं। फिलहाल पुलिस ने भारतीय दण्ड विधान की धारा 380, 457 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। विभिन्न स्थानों की सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाली जा रही है। शीघ्र ही मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

1 hour ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

2 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

2 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

2 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

3 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

3 hours ago