क्राइम/हादसा

हिमाचल: कुल्लू में बोलेरो कैंपर हादसे की शिकार, 1 की मौत-3 घायल

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक बोलेरो कैंपर गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। सैंज घाटी में हुए इस हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों के घायल होने की ख़बर है। हादसा गुरुवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे पेश में आया है जब बोलेरो कैंपर गाड़ी रैला की ओर किसी काम से आ रही थी। फिलहाल घायलों को उपचार के लिए सैंज अस्पताल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बोलेरो कैंपर रैला की ओर आ रही थी तो जीरो प्वाइंट के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। करीब 100 फीट नीचे गिरने से कैंपर चालक टेक सिंह की मौके पर मौत हो गई है। इसमें गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी को कुल्लू रेफर किया है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय टेकचंद पुत्र लालचंद निवासी मझाण के रूप में हुई है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Samachar First

Recent Posts

देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर

शिमला/रामपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ़…

16 hours ago

चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी कांग्रेस पार्टी : पठानिया

शिमला: उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां कहा कि आने वाले चुनावों…

16 hours ago

भ्रष्टाचार पर भारी पड़ा प्रधानमंत्री मोदी का स्वर्णीम युग : भाजपा

कांगड़ा: भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने फतेहपुर पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया…

16 hours ago

विश्व पशु चिकित्सा दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया

आज दिनांक 27 अप्रैल 2024 को जिला मंडी पशुपालन विभाग द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस…

16 hours ago

महिलाओं के 1500 रुपए पर वार-पलटवार! जयराम ठाकुर से सवाल पूछती सरकार!

हिमाचल प्रदेश के चुनावी मौसम में महिलाओं के सम्मान का मुद्दा गरमाता जा रहा है..…

16 hours ago

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित  पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना…

17 hours ago