Follow Us:

कुल्लू: भलाण क्षेत्र के मकान में आग, लाखों का नुकसान

गौरव |

कुल्लू के भलाण क्षेत्र में खनियारगी गांव में एक मकान जलकर राख हो गया है। मकान के जल जाने से मकान में रहने वाला परिवार खुले आसमान लते आ गया है। जानकारी के अनुसार इस आगजनी घटना से मकान मालिक को लाखों रुपए के नुक्सान होने का अनुमान लगाया गया है।

यह आगजनी रविवार सुबह पेश आई जिसमें अढ़ाई मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया है जो काठकूणी शैली का था। ये मकान रेवती राम का था जिसमें रेवती राम के परिवार के तीन सदस्य रहते थे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।