<p>प्रदेश में पिछले कल गुरुवार को हुई बारिश के बाद कई जगहों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आई हैं। चंबा के बाद कुल्लू के सैंज घाटी में भी लैंडस्लाइड की ख़बर हैं, जिससे 3 पंचायतों से पूरी तरह से संपर्क कट गया है। भूस्खलन के कारण शेंशर, देहुरीधार, गाड़ापारली पंचायत के करीब 80 गांव के को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग यातायात के लिए बंद पड़ गया है और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।</p>
<p>जानकारी के मुताबिक, सैंज घाटी के शेंशर, देहुरीधार, गाड़ापारली पंचायत में जगह-जगह पर ताजा भूस्खलन के बाद-बाद बड़ी बड़ी चट्टानें सड़क पर गिरीं, जिससे यातायात पूरी तरह से अवरूद्व हो गया है और 3 पंचायतों का संपर्क टूट गया है। क्षेत्रों में सैकड़ों स्कूली छात्रों को आवाजाही के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही भूस्खलन के कारण हेम राज, राज कुमार, जवाहर लाल तीन भाईयों की जमीन को भी भारी नुक्सान पहुंचा है। इसमें 2 दर्जन सेब और नाशपती के पेड़ भी इसकी जद में आ गए हैं।</p>
शिमला: हिमाचल प्रदेश से लगभग ₹15 लाख मूल्य के सेब लेकर आंध्र प्रदेश जा रहा…
शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को अवकाश के बावजूद प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच…
आज का राशिफल 30 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…
Haroli: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…
Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…
Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…