मंडी: निजी बस पलटने से 12 लोग घायल, 2 को आई गंभीर चोटें

<p>मनाली नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। सड़क हादसे में मंडी जिला मुख्यालय से करीब 4 किलोमीटर दूर बिंद्रावनी के पास सवारियों से भरी निजी बस सड़क पर पलट गई। इस बस में 25 से 30 सवारियां थीं इनमें से 12 सवारियां घायल हुई हैं।</p>

<p>जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार को तीन बजे के करीब हुआ है, यह बस कुल्&zwj;लू से मंडी आ रही थी और बिंद्रावनी के पास पलट गई। हादसे के बाद घायलों को निजी वाहन और एंबुलेंस की मदद से जोनल अस्पताल लाया गया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। बस में सवार सवारियों की माने तो हादसा चालक की लापरवाही से सामने आया। सवारी ने कहा कि बस का चालक बार-बार ओवरटेक कर रहा था। जिस वजह से बस अनियंत्रित होकर पलट गई।</p>

<p>वहीं क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में कार्यरत डॉ दुष्यंत ठाकुर ने कहा कि सड़क हादसे में घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है। 12 लोगों में से 2 महिलाओं को ही गंभीर चोटे आई हैं। गंभीर रूप से घायल महिलाओं के सीटी स्कैन किए जा रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हादसा चालक की लापरवाही से सामने आया है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(8537).jpeg” style=”height:570px; width:341px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

11 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

11 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

13 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

14 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

15 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

15 hours ago