<p>मंडी के जोगिंद्रनगर में महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला की गंभीर हालत को देखते जोगिंद्रनगर अस्पताल से सिविल अस्पताल पालमपुर रेफर किया गया है। मामले को देखते हुए पुलिस ने विवाहित महिला के घर में भी पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस थाने के कार्यकारी थाना प्रभारी अर्जुन राणा ने मामले की पुष्टि की है।</p>
<p>उन्होंने बताया पुलिस को रविवार को सिविल अस्पताल से सूचना मिली थी कि 30 वर्षीय विवाहित महिला की तबीयत बिगड़ऩे पर अस्पताल पहुंचाया गया है। महिला की पहचान उषा देवी निवासी घमरेहड़ के रूप में हुई है। जिसने घर में मौजूद किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। बेहोशी की हालत में विवाहित महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत में सुधार नहीं आया। इसलिए सिविल अस्पताल पालमपुर रेफर करना पड़ा।</p>
<p>मामले की छानबीन कर रहे पुलिस थाने के एएसआइ हरीश कुमार ने बताया कि महिला की गंभीर हालत को देखते हुए बयान कलमबद्ध नहीं किए गए हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला के जहरीले पदार्थ के सेवन की बात सामने आई है। स्वजनों और नजदीकी रिश्तेदारों से पूछताछ जारी है।</p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…