Follow Us:

मंडी: पुलिस ने उखाड़े अफीम के 2407 पौधे, 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

|

मंडी के करसोग में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को उजाड़ दिया। करसोग थाना पुलिस और एसआईयू मंडी की टीम ने ग्राम पंचायत तेबन के रशोग गांव के खेतों में अफीम की खेती करने वालों पर क़ी कार्रवाई करते हुए 2407 अफीम के पौधे नष्ट किए हैं। पुलिस ने एनडीपीसी 18 एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अफीम के पौधों में से 60 पौधों को पुलिस ने एसएफएल लेब जुनगा जांच के लिए भेजा है। इस मुहीम में उपप्रधान कौल राम वार्ड मेंबर और ग्रामीणों को शामिल कर अफीम की खेती को कब्जे में लिया। अफीम के पौधों में फूल खिलने के साथ डोडे भी लगे थे। पुलिस ने जांच में पाया कि अफीम के पौधे रशोग के गांव में लगे हैं। इसमें 5 एफआईआर दर्ज हुई है जबकि पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 18 के तहत केस दर्ज कर दिया है। जांच का जिम्मा करसोग थाना की टीम को सौंपा गया है।

डीएसपी अरूण मोदी ने मामले की पुष्टी की है। डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने बताया कि पुलिस ने नशा बेचने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है।अफीम की खेती करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।