Follow Us:

मंडी: ह्रदयगति रुकने से सिविल अस्पताल के कर्मचारी की मौत

नवनीत बत्ता |

मंडी के संधोल सिविल हस्पताल में ड्यूटी में तैनात एक कर्मी की ह्र्दयगति रुकने से मौत हो गई। गोपाल सिंह (56) जो संधोल हस्पताल में MPW पद पर टौरखोला डिस्पेंसरी में सेवाएं दे रहे थे लेकिन दोपहर बाद उनकी तबीयत अचानक खराब हुई और वो संधोल हस्पताल पहुंचे जंहा उन्हें प्राथमिक उपचार भी दिया। लेकिन उन्होंने एक घण्टे के भीतर ही दम तोड़ दिया। खण्ड चिकित्सा अधिकारी एके सिंह ने इनकी मौत की पुष्टि की है।